कालिंदी



उपन्यास : कालिंदी
रचनाकार : शिवानी

कालिंदी उपन्यास कालिंदी नाम के पात्र के इर्द गिर्द घूमता एक उपन्यास है जिसमे नारी के जीवन से जुड़ी बातें और उनकी संवेदनाओं को शिवानी जी ने पाठकों के सामने रखा है। पूरा उपन्यास कालिंदी उसकी माँ अन्नपूर्णा, उसके मामा देवेंद्र के जीवन के ऊपर प्रकाश डालता है। इस उपन्यास को अगर आप पढ़ेंगे तो पायेंगे किस प्रकार उपदेश देना तो आसान होता मगर उसपर अमल करना कितना कठीन कार्य होता है। देवेन्द्र जो की एक बड़े पदाधिकारी होते हैं और कालिंदी का पालन पोषण करते हैं उसे न्याय अन्याय के बारे में बताते हैं ख़ुद दहेज देने को तैयार हो जाते हैं। अन्नपूर्णा सारा जीवन अपने तीन भाई को पालने में और माता पिता के देहांत के बाद कालिंदी के जीवन के बारे में चिंता करते हुए बिता देती है। कालिंदी जो हमेशा कहती है कि मैं उन लड़को को जवाब दूंगी जो कभी किसी लड़की से छेड़ छाड़ करते हैं वही ख़ुद के साथ जब वो घटना होती है तो चुप हो जाती है अपनी सखी के कारण। उपन्यास में अल्मोड़ा नामक स्थान के बारे में बहुत ही विस्तृत रूप से बताया गया है और पहाड़ के संस्कृति को हमारे सामने रखा गया है। इस उपन्यास में पुराने दोस्तों का ज़िक्र और उनकी यादों का जब सैलाब आता है तो कैसे सब पुरानी बातों को भूल कर उन्हें देखने को आँखें तरस जाती हैं यह भी दर्शाया गया है। इर्ष्या के कारण कैसे जब आप किसी को दूसरों के सामने नीचा दिखाते हैं और भले वो इंसान आप के साथ कुछ ग़लत ना किया हो पर तथा कथित कहानियों के कारण उसका जीना दुश्वार कर देते हैं दिखाया गया है। ये उपन्यास नारी के भावों का समावेश है और उसके त्याग, लड़ाई, आत्मविश्वास, सहनशीलता और उसके डर को हमारे सामने रखती एक कहानी है जो सच के बहुत करीब भी है। भाषा बहुत सरल नहीं है उपन्यास की। शिवानी जी के उपन्यास में पात्र के साथ साथ आस पास के वातावरण का वर्णन भी ख़ूब अच्छे से होता है। छोटी से छोटी बारिकियों पर ध्यान देना उनके लिखने की शैली में शामिल है जो आपको यहां भी देखने को मिलेगा।⠀

©® तरुण पाण्डेय⠀

Comments

Popular Posts