तितली


उपन्यास : तितली
रचनाकार : जयशंकर प्रसाद

तितली ग्रामीण जीवन शैली को दर्शाता एक उपन्यास है जिसमें मुख्य किरदार तितली का वर्णन लेखक ने बहुत ही कम स्थानों पर किया है। धामपुर गाँव की यह कहानी बहुत सारे पात्रों के इर्द गिर्द घूमती है। इंद्रदेव जो की गाँव के जमींदार हैं और उनके साथ विदेश से आयी हैं शैला जो भारत में रह कर ही गाँव के विकास में लग जाती हैं। उनका दोनो रिश्ता एक चर्चा का विषय रहता है लोगों के लिए। तितली के पिताजी रामनाथ उसके असली पिता नहीं हैं बल्कि तितली को गोद लिया है और कैसे वो ग्रामीण जीवन को देखते हैं और मधुबन से तितली का जीवन जोड़ना चाहते हैं ये भी इस उपन्यास का एक प्रमुख भाग है। शेरकोट हवेली एक ज़माने में मधुबन के पुरखों की होती है जिस कारण गांव के हवलदार, चौबेजी , और सभी उसे परेशान करते हैं। कहानी के शुरुवात में अनवरी जो की इंद्रदेव की बहन है वो भी श्यामदुलारी ( इंद्रदेव की माँ ) को शैला के ख़िलाफ़ उकसाने की कोशिश करती है। इस उपन्यास में जयशंकर प्रसाद जी यथार्थ से जुड़ी बातें बहुत रोचक तरह से हमारे सामने रखते हैं। जैसे : एक प्रसंग के माध्यम से वो बताते हैं इंसान दूसरों को नीचा दिखा कर या उनका अपमान करके ख़ुद को महान बताता है , दूसरों के दुख में भी वो अपना फायदा देखता है और उनमें सहानुभूति नहीं होती है। इस तरह की अनेक बातें इस उपन्यास में आपको देखने को मिलेगी जो आप अपने जीवन में ग्रामीण जीवन में अनुभव कर सकते  हैं। मुझे उपन्यास में बहुत से किरदार होने के कारण और अलग अलग किरदारों की कहानी का एक साथ चलने के कारण थोड़ी तकलीफ़ हुई पढ़ने में। तितली का ज़िक्र बहुत ही कम हुआ। कहूँगा मुख्य जगह हुआ और उसके जीवन में कैसे छोटे से लेके वो एक शश्क्त नारी बन कर उभरती है और ख़ुद के पैर पर खड़ी होती है इस उपन्यास में दिखाया गया है। पर बातें जो आपके साथ रह जाएंगी वो दूसरे किरदारों की कहानियां और प्रसंग है। मैं ये पुस्तक पढ़ते हुए बहुत किंकर्तव्यविमूढ़ रहा और भूल जाता था की यह कहानी तितली की है। आप समय निकाल कर ख़ुद इस पुस्तक को पढें और अनुभव करें इसे।⠀
⠀
©® तरुण पाण्डेय

Comments

Popular Posts