वोल्गा से गंगा


पुस्तक - वोल्गा से गंगा
लेखक - राहुल सांकृत्यायन

वोल्गा से गंगा "राहुल सांकृत्यायन" जी की लिखी वो पुस्तक है जो इतिहास में घटित घटनाओं का निचोड़ है। इस पुस्तक में 20 कहानिया हैं जो pre historic और post historic घटनाओं को हमारे सामने रखती हैं। वोल्गा से गंगा लिखने से पहले राहुल सांकृत्यायन ने भारत के 8 हजार वर्षों के इतिहास को अपनी आंखों से देखा, फिर दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रभाकर माचवे के अनुसार, 'वोल्गा से गंगा' प्रागैतिहासिक और एतिहासिक ललित कथा संग्रह की अनोखी कृति है। हिंदी साहित्य में विशाल आयाम के साथ लिखी गई यह पहली कृति है। महाप्राण निराला के शब्दों में- 'हिंदी के हित का अभिमान वह, दान वह'। 

पुस्तक की शुरुवात "निशा" नाम की कहानी से होती है जो की वोल्गा के तट पर स्तिथ राज्य के बारे में बताती है। ये कहानी उसके परिवार की संघर्ष की है और हमे उस समय में होने वाली क्रियाओं, सामाजिक प्रणाली, के बारे में बताती है। जैसे उस समय मातृ सत्तात्मक समाज था। घर की मुखिया "नारी" हुआ करती थी। उसके पास स्वतंत्रता होती थी किसी भी पुरूष को चुन किसी के साथ भी घर बसाने की। यह कहानी थी 8000 ईसा पूर्व की। हर कहानी में एक किरदार को अहम भूमिका में दिखा उस समय का इतिहास हमारे सामने रखने का प्रयास किया है "राहुल सांकृत्यायन" जी ने।

ताज़िकस्तान में पशु पालन को अपनाना, खेतों में फसलें उगाना और उसके विरुद्ध उठती आवाज़ें, व्यापार का आना और तांबा का उपयोग कैसे शुरू हुआ सबसे हमें रूबरू कराया गया है। असुरों और आर्यों का संघर्ष। आर्यों का असुरों की ख़राब चीज़ों को भी अपनाना और अच्छी चीजों को भी। उनका युद्ध और सबसे महत्वपूर्ण बात जो सामने आती है वो है धीरे धीरे समाज का साम्यवाद की और अग्रसर होना।

साम्यवाद और साम्राज्यवाद के बारे में बहुत सी बातें है और साम्यवाद को एक ऐसे रूप में देखा गया है जिससे समाज का उद्धार हो सकता है और बहुत बार इस पुस्तक में नीची जाती और पिछड़े लोगों के दुख और दर्द को हमारे सामने रखा है लेखक ने। नारियों की स्वत्रंता पर भी बातें हुई हैं। पहले वो आज़ाद थी फिर आज़ादी थोड़ी और कम हुई। एक समय ऐसा था जब कोई मेहमान घर आता था तो उन्हें उसके साथ रात बितानी पड़ती थी। उनका अपहरण भी हुआ और फिर पुरुष प्रधान राज्य बनता गया। आपको इस किताब में वैदिक भारत और बुद्ध के समय की कहानियों का विस्तार मिलेगा। महापंडित राहुल सांकृत्यायन का मानना था कि अंग्रेजों की शह पर पल रहे सामंतवाद और पूंजीवाद के गठजोड़ को तोड़े बिना किसानों की दशा नहीं सुधरेगी। 1921 में वह महात्मा गांधी के साथ जुड़ गए. इस बीच उन्होंने अपने व्याख्यानों, लेखों और पुस्तकों से पूरी दुनिया को भारत से बाहर बिखरे बौद्ध साहित्य से परिचित कराया। 1927-28 तक श्रीलंका में उन्होंने संस्कृत शिक्षण का कार्य किया। अच्छे लेखक और विचारक होने के बाद भी वे कभी प्रत्यक्ष आंदोलन से विमुख नहीं हुए। 

जातिवाद को बढ़ावा क्यों दिया गया उसके कारणों को जानने की कोशिश की गयी है। तक्षशिला में " अंगिरा " नाम के किरदार के योगदान से हमे बताया गया है कि चाहे घर बनाने की कला हो, नगर सजाने की या फिर दिमाग़ के विकास की बात हो या चतुराई की कैसे असुर आर्यों से आगे रहे और आर्यों ने भी उनका अनुसरण किया पर दुःख इस बात का था कि उन्होंने उस बात को भी अपनाया जिन्होंने जातिवाद को बढ़ावा दिया। "बंधुल मल्ल" कहानी में बहुत सहज तरीक़े से एक योद्धा का बहिष्कार उसका राज्य से बाहर जाना गोरखपुर जो की मलाँव की धरती कही गयी वहाँ बसना और ब्राह्मण के रूप में जातिवाद को पनपते दिखाया गया है। 

इसी पुस्तक में प्रभा की कहानी और अपने समय के महान कविवर अश्वघोष की कहानी है जो सरयू के तट पर स्तिथ राज्य पर लिखी गयी है। पहले नाटक " उर्वशी " का उल्लेख मिलता है उसमें और एक पंक्ति मेरे दिमाग़ में हड़कम्प मचा देती है कि "कविता भीतर की अभिव्यक्ति बाहर नहीं है , बल्कि वो बाहर की अभिव्यक्ति भीतर है , इस तथ्य को मुझे तुमने समझाया प्रिये "।

पुस्तक का अंत होता है " सुमेर " नामक कहानी पर जो गंगा किनारे बसे पटना का एक किरदार है। उसने गांधीवाद को ग़लत माना। साम्यवाद को एक उपाय की तरह देखा जिससे समाज को सुधारा जा सकता है। रूस की क्रांति , फ्रेंच revolution और इंग्लैंड के साम्राज्यवाद के सिद्धांतों का बहुत बार बहुत बारीकी से इस्तेमाल किया है राहुल सांकृत्यायन ने। 

©® तरुण पाण्डेय

Comments

Popular Posts