सूरज का सातवाँ घोड़ा

उपन्यास : सूरज का सातवाँ घोड़ा
रचनाकार : धर्मवीर भारती

सूरज का सातवाँ घोड़ा उपन्यास के बारे में अज्ञेय ने बिल्कुल सही कहा ये एक कहानी में अनेक कहानियाँ नहीं बल्कि अनेक कहानियों में एक कहानी है । माणिक मुल्ला का चित्रण उनके द्वारा सात दिनों में सात दोपहर में सुनाई गयी कहानियाँ । हर कहानियों में छुपा एक संदेश । कहानी के पात्र और उनका मुल्ला माणिक पर असर उम्दा तरह से लिख कर हमारे सामने रखा धर्मवीर भारती ने । इस उपन्यास के पात्र जमुना , लीली, सती, महेसर, ठाकुर और लीली की सहेली अलग अलग समय में कैसे माणिक मुल्ला के जीवन में अपना छाप छोड़ते हैं और किस तरह से प्रेम पर आधारित यह उपन्यास केवल प्रेम की बात नहीं करता यही सुंदरता है इस उपन्यास की । सूरज का सातवाँ घोड़ा इसका नाम क्यों रखा यह जानने के लिए आप इसे स्वयँ पढ़ें । इस पुस्तक पर आधारित फ़िल्म भी आप देख सकते हैं जो काफ़ी लोकप्रिय हुई और अमरीष पूरी और रचित कपूर जैसे बड़े कलाकारों ने उसमें काम किया । इस उपन्यास में कहानी के मौलिक रूप को दर्शाया गया है और कितनी ही सरलता से कहा गया है कि कोई भी कहानी अगर अंत में संदेश देती है या उससे कुछ सीखने को मिलता है तो वो कहानियाँ अमर हो जाती हैं और जेहन में रहती हैं । प्रेम पर लिखना कभी ख़त्म नहीं होगा पर उसे किस तरह आप समाज के भले के लिए उपयोग करते हैं ये सोचने का विषय ज़रूर है । हर कहानी के अंत में निष्कर्ष पाठकों पर छोड़ जाना इस उपन्यास की महानता है । जहाँ गुनाओं का देवता एक बहुत ही भावविभोर उपन्यास के श्रेणी में जगह पाती है इसमें भाव के साथ साथ समाज में होने वाली अलग अलग गतिविधियों और उसका समाज के ऊपर क्या असर होगा इस उपन्यास का केंद्र बिंदु है आप कह सकते हैं ।⠀
इस उपन्यास की लेखन शैली अपने समय के बाक़ी उपन्यासों से बहुत अलग है। ये आपको पंचतंत्र की याद दिलाती है। छोटी छोटी निष्कर्षपूर्ण कहानियों से एक उपन्यास को जोड़ना एक तरह का नया प्रयोग ही था। यही नहीं इस उपन्यास में धर्मवीर भारती जी की मार्क्सवादी छवि भी उभर कर सामने आती है। जमुना , लिली और सती तीनों के स्वभाव एक दूसरे से बहुत भिन्न थे और इन किरदारों के द्वारा निम्न मध्यमवर्गीय जीवन की सच्चाई का चित्रण कर पाना इस उपन्यास की नींव है। ये उपन्यास यथार्थवादी है। 

/ तरुण पाण्डेय

Comments

Popular Posts