कितने पाकिस्तान


उपन्यास : कितने पाकिस्तान
रचनाकार : कमलेश्वर

क्यों पढें कितने पाकिस्तान

1) ये किताब वार करती है आपकी सोचने की शक्ति पर और तोड़ देती है बनी बनाई धारणाये , ये मजबूर करती हैं सवाल पूछने पर और आपको ले जाती है आपके अत्तित में।

2 ) ये किताब बहुत अध्यन करके लिखी किताब है जिसे पढ़ कर मालूम होता कितना कुछ हमे हमारे बारे में ही नहीं मालूम और छोड़ जाती है तर्क को आपके पास। ये किताब आपको बताती है सिर्फ़ कही सुनी बातों पर विश्वास ना करो बल्कि उनको परखो।

3 ) ये किताब भूतकाल और वतर्मान काल की घटना बहुत अच्छे ढंग से हमारे सामने रखती है जिस प्रकार रंग दे बसन्ती फ़िल्म में दर्शाया गया था। ये उपन्यास धीरे धीरे आराम से पढ़ें क्योंकि बनी बनाई मानसिकता को तोड़ देना का दम है इसमें।
______________________________

कितने पाकिस्तान पढ़ के बहुत से सवाल आपके सामने खड़े हो जाते हैं। किस तरह से देवताओं ने भी बुरे कार्य किये और कभी मित्रता प्रेम और संस्कार को नहीं माना। ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या के साथ इंद्र ने दुराचारी व्यहवार किया और द्वार पर चंद्रमा का होना जिस कारण उसका पराभाव हुआ और चाँद को साल में एक दिन पूर्णता मिलने की बात कही ऋषि गौतम ने और अहिल्या को पत्थर की शिला बना दिया। 

क्यों एक औरत को उसके मुल्क के नाम से परेशान किया जाता है ? 
कैसे धर्म और संस्कृति को लोग अपने फायदे के लिए उपयोग करते हैं ?
सच तो सलमा ने कहा कि हर मुसलमान मरने के समय अपना घर तलाशता है चाहे वो किसी भी मुल्क का क्यों ना हो ? पाकिस्तान नफ़रतों से सना एक मुल्क है और सम्राज्यवादी ताकतों के इतिहास ने जिन्ना को जन्म दिया।

कौम क्या है , किसी कौम की बुनियाद क्या है और उस कौम की नीव किस बात पर रखी गयी है सब बातें तह करती हैं उस कौम का भविष्य। इस पुस्तक में बहुत सही तरीक़े से समझाया गया है अगर मज़हब से कौम की शिनाख्त करेंगे तो दुनिया टुकड़ों में बट जाएगी। मुझे हैरत हुई यह जानकर कैसे राष्ट्रवादी इकबाल ने जिन्होंने लिखा "सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा" उसी को बदल कर कहा " मुस्लिम हैं हम वतन हैं , सारा जहाँ हमारा " तो यह करना क्या सही है ? और क्या ऐसा करना चाहिए था इन्हीं सब के दरमियाँ कुछ हार रहा था तो वो था सलमा और अदीब का प्यार, ना जाने कितनी बार अग्नि परीक्षा से गुजर चुकी थी वो।

 "नईम"नाम के ना जाने कितने ही पुरुष उसके जीवन पर सवाल उठा कर चले जाते हैं। क्या कारण है कुछ लोग मज़हब तो मानते हैं मगर उसी मज़हब की किताबों में लिखी बातों पर अमल नहीं कर पाते ? क्यों हर समुदाय छोटे छोटे गुटों में बँटा हुआ है ? क्यों लोग इतनी सी बात नहीं समझते माँ माँ होती है फिर वो सारा शकुफ़्ता हो या सलमा ?

क्यों औरेंगज़ेब से लेकर मौहम्मद बिन कासिम ने, जिन्ना से लेकर इकबाल ने और लोदी से लेकर सावरकर ने राष्ट्रवादी सोच को ना चुन कर एक ग़लत धारणा को पनाह दी ? क्यों सलमा का सच हिंदुस्तान और पाकिस्तान की तरह अलग अलग रहेगा ? जब मुल्क बँटा तो किसी ने नहीं सोचा मिट्टी कोई साथ कैसे ले जाएगा, किसी ने नहीं सोचा यादें कैसे साथ जाएँगीं, कितने भी पाकिस्तान क्यों ना बन जायें मरें हैं और मरते रहेंगे आम इंसान।।

हर समय लोग कैसे मजबूर हो जाते हैं और कितनी सही बात लिखी लेखक ने 

"आर्थिक संस्कृति के संघर्ष के नाम पर जो युद्ध चले और चल रहे हैं वे हर देश और संस्कृति के आम आदमी के विनाश का कारण बन रहे हैं । जब तक यह युद्ध चलते रहेंगे तब तक विकलांग जातियां जन्म लेती रहेंगी ... जीने के लोए अवैध और अनैतिक संसाधनो की दुनिया कायम होती चली जाएगी डैन्यूब जैसे नदियों की मछलियां बार बार मरती रहेंगी, मानव रक्त से सिंचित खेतों में अन्न नहीं विषैले धतूरों की कांटेदार फसलें उगेंगी । उन जातियों की स्त्री व्यभिचार और बलात्कार के लिए अभशप्त होंगी ।"

किस तरह सब मुल्कों में एक पाकिस्तान बनाने की कोशिश की जा रही है चाहे हो बोस्निया हो, साइप्रस हो, सोवियत यूनियन हो या रशियाँ फेडरेशन हो। अफ़ग़ानिस्तान में भी तो यही हो रहा। नफ़रत इतनी है की हर बार बनता जा रहा दूसरा पाकिस्तान और एंकिदू जैसे मित्र हर बार नहीं आते नफ़रत का अंत करने ।।

©® तरुण पाण्डेय

Comments

Popular Posts